रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की, संवाददाता। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में रुड़की के प्रतिष्ठित संस्थान आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा रिशिता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय के 257 परीक्षार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय की मेरिट सूची में रिशिता ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही। वहीं अवनि ने 97.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और ऋषभ देव ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- डीपीएस चास की साक्षी 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर यह भी पढ़ें- सेंट फ्रांसिस एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन ...