आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार वाया गोरखपुर स्पेशल 20 से
गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04014/04013 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार वाया गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचलन आठ फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 04014 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार स्पेशल 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल 21 जुलाई से 14 अगस्त तक लौकहा बाजार से रात 9:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.