मधुबनी, मार्च 1 -- पंडौल। पंडौल। धमाका क्रिकेट क्लब कप का समापन आज उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला आलोक 11 और आनंद 11 के बीच खेला गया, जिसमें आनंद 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।मैच में आलोक 11 ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद 11 की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20 ओवर में 258 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आलोक 11 की टीम 17 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह आनंद 11 ने 91 रन से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष चंदन झा, सचिन अलंग, शिवम तथा महासचिव अनुज संजय ठाकुर की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे निजी स्कूल के डायरेक्टर राहुल मिश्रा उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.