औरंगाबाद, मार्च 31 -- औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कुटुंबा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक निष्ठावान और अनुभवी नेता को जिले की कमान सौंपी गई है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अजय राम, प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, रिक्की गुप्ता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.