आनंद वैली स्कूल के छात्रों ने जीता कांस्य
अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- कुंवर भाकुनी, अल्मोड़ा। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के दो छात्र कार्तिक जोशी और लक्ष्य प्रताप सिंह बोरा ने रानीखेत के मजखाली में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। प्रबंधक गोपाल बिष्ट और प्रधानाचार्य नफीस अहमद ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अभिभावक संघ और विद्यालय परिवार ने दोनों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.