आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों को मिल सकता है दूसरा प्रवेश द्वार
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली अमित झा दिल्ली के व्यस्त स्टेशनों में शामिल आनंद विहार टर्मिनल पर भीड़ कम करने के लिए यहां दूसरा प्रवेश द्वार बनाने पर विचार किया जा रहा है। अभी आनंद विहार टर्मिनल में केवल बस अड्डे की तरफ से ही प्रवेश की व्यवस्था है जो प्लेटफॉर्म संख्या 1 की तरफ है। लेकिन रेलवे अधिकारी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन की तरह यहां भी दूसरी दिशा में प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दूसरी तरफ रेलवे को भूमि की आवश्यकता है।सूत्रों की माने तो जल्द ही रेलवे यहां भूमि के लिए दिल्ली सरकार से अनुरोध कर सकती है। जानकारी के अनुसार आनंद विहार रेलवे स्टेशन के आसपास जाम एक बड़ी समस्या है। पूर्व दिशा की अधिकांश रेलगाड़ियां यहां से चलती है। इस स्टेशन पर न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा और गाजियाबाद से भी बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.