आनंद विहार स्टेशन पर दीपावली से पहले तैयार होगा यात्री सुविधा शिविर
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए यात्री सुविधा शिविर बनाने का कार्य शुरु हो गया है। मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने के लिए बने एफओबी से नीचे उतरते ही यह यात्री सुविधा शिविर बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि दीपावली से पूर्व इसे तैयार कर लिया जाएगा ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में आसानी रहे। इस यात्री सुविधा शिविर की क्षमता लगभग चार हजार यात्रियों की होगी।
यात्री सुविधा शिविर का निर्माण जानकारी के अनुसार त्योहारों के समय नई दिल्ली एवं आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टेंट में अस्थायी यात्री सुविधा शिविर बनाए जाते थे। लेकिन प्रयागराज कुंभ के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में लोगों की मौत होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.