नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। इनमें लिच्छवी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस और गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं। 13 मई से इन गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को इस बारे में उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है।

प्लेटफॉर्म बदलाव का कारण आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आरपीएफ ने कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदलने का सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों दिया था। उन्होंने बताया था कि इस बदलाव से स्टेशन परिसर में भीड़ को काबू करने और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया था कि लिच्छवी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म संख्या तीन की जगह...