आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला का गहने चोरी
प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। हल्दिया से आनंद विहार जा रही ट्रेन संख्या 12443 हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट में सफर कर रहीं महिला यात्री का हैंडबैग चोरी हो गया है। गाजियाबाद निवासी सनत मंडल ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सरस्वती के साथ एसी बोगी में सफर कर रहा था। 15 मई 2026 की रात करीब सवा दो बजे प्रयागराज पहुंची थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उनकी पत्नी का बैग उठा ले गया। बैग में दो मोबाइल, 5000 रुपये, दो सोने के कंगन, आधार कार्ड समेत अन्य आईडी कार्ड थे। गाजियाबाद पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण मुकदमा यहां ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.