मधुबनी, मार्च 7 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। मिथिलांचल के लोगों के लिए दिल्ली तक के सफर को सुगम बनाने वाली आनंद विहार- लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के पहिए अब थमने जा रहे हैं। झंझारपुर के रास्ते चलने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन रविवार से बंद हो जाएगा। शनिवार को यह ट्रेन अपना अंतिम फेरा सुनिश्चित करते हुए इस यात्रा को विराम देगी। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 04014 (आनंद विहार से) और 04013 (लौकहा बाजार से) को कुल 13 फेरों के लिए ही अधिसूचित किया गया था। शनिवार को इसका अंतिम फेरा पूरा हो रहा है, लेकिन परिचालन अवधि के विस्तार को लेकर रेलवे की ओर से अब तक कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। पिछले 13 दिनों से जब-जब यह ट्रेन झंझारपुर और लौकहा बाजार के बीच गुजरी, स्थानीय लोगों में इसके स्थायी होने की उम्मीद जगती रही। इस रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.