मेरठ, अप्रैल 4 -- एनसीआरटीसी ने सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर कॉरिडोर का अब तक का सबसे बड़ा फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर सेवाएं आरंभ कर दी हैं। यह नव-स्थापित ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को अत्याधुनिक फास्ट चार्जिंग सुविधा प्रदान करेगा, जो उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा। एनसीआरटीसी का यह प्रयास स्वच्छ व हरित परिवहन को बढ़ावा देगा तथा एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस चार्जिंग स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं, जो एक ही समय में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से चार्ज करने की सुविधा प्रदान करेंगी।यह चार्जिंग यूनिट्स चौपहिया वाहनों को...