नई दिल्ली, मार्च 18 -- -दिल्ली यातायात पुलिस ने इसमें बसों के बस अड्डे के अंदर जाने व बाहर निकलने के लिए फ्लाईओवर का सुझाव दिया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आनंद विहार बस अड्डा व रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही इसकी व्यवहार्यता जांचने के लिए संबंधित एजेंसियों को भेजा जाएगा।आनंद विहार परिवहन हब है। इसके सामने चौधरी चरण सिंह मार्ग पर दोनों तरफ जाम की समस्या है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाकर राहत देने का प्रयास किया, लेकिन समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कई जतन किए, जिनका आंशिक परिणाम ही देखने को मिला। दिल्ली यातायात पुलिस ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक प्रस्ताव बनाया है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव में चौधरी चरण...