नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली अमित झा राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल आनंद विहार पर दिल्ली का सबसे बड़ा यात्री सुविधा शिविर बनाया जाएगा। यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधा शिविर से न केवल बड़ा होगा बल्कि भविष्य में उसके विस्तार के लिए भी विकल्प छोड़ा जाएगा। फिलहाल इसे मेट्रो एवं एनसीआरटीसी से आने वाले रास्ते के पास बनाने का विचार है ताकि यात्रियों को रुकने के लिए दूर न जाना पड़े। जानकारी के अनुसार दिल्ली में कुल चार रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा शिविर बनने हैं। इनमें से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगभग 6 हजार यात्रियों की क्षमता का यात्री सुविधा शिविर दीपावली से पूर्व तैयार कर लिया गया था। वहीं आनंद विहार, निजामुद्दीन एवं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसे बनाने के लिए राइट्स द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। सूत्रो...