आनंद विहार-भुवनेश्वर के बीच कोडरमा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
कोडरमा, जुलाई 14 -- कोडरमा। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को ट्रेन संख्या 04466 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से दिल्ली और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यह ट्रेन एक ट्रिप (वन-वे) स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.