आनंद विहार फुटओवर ब्रिज पर लगेंगे नए एस्केलेटर
नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आनंद विहार में फुटओवर ब्रिज पर वर्षों से खराब एस्केलेटर जल्द बदले जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फुटओवर ब्रिज के दोनों तरफ नए एस्केलेटर लगाने के साथ मरम्मत कार्य करने जा रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा। इससे फुटओवर ब्रिज पार करके आनंद विहार बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और नमो भारत स्टेशन जाने में सहूलियत होगी। अभी कौशांबी और आनंद विहार बस अड्डे के बीच बने इस फुटओवर ब्रिज पर पांच वर्ष से अधिक समय से दोनों तरफ के एस्केलेटर खराब पड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.