वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। आनंद विहार टर्मिनल से पुरुलिया के बीच घोषित साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 2 अप्रैल से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों अपने प.बंगाल के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाई थी। गाड़ी संख्या-14022 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से हर गुरुवार को सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी। रात 9.40 बजे कैंट स्टेशन पर आगमन होगा। दस मिनट का ठहराव लेकर वाया डीडीयू गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-14021 पुरुलिया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अप्रैल से हर शुक्रवार शाम 5 बजे प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होगी। अगले दिन शनिवार को सुबह 7.10 बजे कैंट स्टेशन पर आएगी। पांच मिनट का ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.