गाजियाबाद, मई 13 -- अगले महीने से कौशांबी डिपो से चलने वाली बसों को आनंद विहार आईएसबीटी से चलाया जाएगा। साथ ही किराये में भी बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में पीपीपी मॉडल पर कई आधुनिक बस टर्मिनल विकसित करने की मंजूरी दी है, जिसमें कौशांबी भी प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। जून से यहां निर्माण कार्य शुरू होगा। कौशांबी बस अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त रोडवेज केंद्रों में शामिल है। यहां से रोजाना मोदीनगर, साहिबाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा समेत कई रूटों पर बसों का परिचालन होता है। डिपो के पुनर्विकास योजना के चलते रोडवेज प्रशासन ने बस संचालन को दो हिस्सों में बांटने का खाका तैयार किया है, ताकि यात्रियों को कम परेशानी हो और निर्माण कार्य भी बाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.