आनंद विहार गरीब रथ की चपेट में आने से युवक की मौत
औरैया, जून 2 -- कंचौसी, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के रेलवे लाइन पार करते समय आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम कमलापत का पुरवा निवासी 22 वर्षीय पंकज यादव पुत्र शिवराम सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खेतों की ओर गया था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय वह आनंद विहार गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की जान गई घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शव देखकर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.