आनंद विहार के एसी कोच में शार्ट सर्किंट, रोकनी पड़ी ट्रेन
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली 15057 साप्ताहिक एक्सप्रेस के एसी कोच के पैनल में शार्ट सर्किट से धुंआ निकलने की घटना सामने आई है। हालांकि धुआं उठते देख एसी मैकेनिक तुरंत फायर उपकरण से उसे बुझा दिया। इस दौरान डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी करनी पड़ी। धुआं बंद होने के बाद ट्रेन चलाई गई। गुरुवार की रात 9 बजे 15057 आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस गोरखपुर से रवाना हुई। ट्रेन अभी डोमिनगढ़ और जगतबेला के बीच पहुंची थी कि अचानक से एसी कोच के इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए और महज 10 से 15 मिनट में धुआं उठना बंद हो गया। सबकुछ सामान्य होने के बाद ट्रेन आगे की तरफ रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.