पटना, जुलाई 10 -- Anand Mohan Family: बिहार के चर्चित बाहुबली नेता आनंद मोहन के परिवार में सब ठीक है या नहीं, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन मोहन का झारखंड के धनबाद में 11 जनवरी 2026 को दिए गए भाषण का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो अपने बड़े भाई विधायक चेतन आनंद पर सीधे हमला बोल रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर से सांसद हैं, जबकि चेतन आनंद औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट से विधायक हैं। चेतन पिछली बार शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर जीते थे, लेकिन पूर्व सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ एनडीए में लौटने के बाद सरकार के साथ हो गए थे। नबीनगर से अंशुमन के लड़ने की प्रबल संभावना बनी थी, लेकिन चेतन शिवहर से वहां शिफ्ट हो गए। धनबाद में 11 ...