आनंद मोहन के घर में राजनीतिक विरासत की लड़ाई, चेतन पर अंशुमन ने क्यों बोला हमला?
पटना, जुलाई 10 -- Anand Mohan Family: बिहार के चर्चित बाहुबली नेता आनंद मोहन के परिवार में सब ठीक है या नहीं, इसको लेकर नए सिरे से अटकलें तेज हो गई हैं। आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन मोहन का झारखंड के धनबाद में 11 जनवरी 2026 को दिए गए भाषण का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो अपने विधायक भाई चेतन आनंद पर सीधे हमला बोल रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर से सांसद हैं, जबकि उनके बड़े बेटे चेतन आनंद औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट से विधायक हैं। चेतन पिछली बार शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर जीते थे, लेकिन पूर्व सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन से एनडीए में लौटने के बाद सरकार के साथ हो गए थे। इस बार नबीनगर से अंशुमन के लड़ने की प्रबल संभावना बनी थी, लेकिन चेतन शिवहर से वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.