रांची, जनवरी 7 -- रांची, संवाददाता। जैप वन मैदान में आयोजित चार-दिवसीय आनंद मेले के तीसरे दिन बुधवार को देर शाम तक लोगों का आवागमन जारी रहा। मेले की शाम बच्चों के नाम रही, जिनके लिए विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने ट्रेंडिंग और नेपाली गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने देर शाम तक समां बांधे रखा। इस दौरान जैप वन की ओर से प्रस्तुत आर्केस्ट्रा प्रगोम का उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। मेले में खरीदारी को लेकर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं के बीच गुजरात की बंधेज साड़ियां और कश्मीर के शॉल व कुर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बंधेज साड़ियों की रेंज तीन हजार से दस हजार रुपये तक है। इसके साथ ही बिहा...