अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यकर विभाग एसआईबी की टीम ने बुधवार को न्यू आरकेपुरम आगरा रोड पर आनंद मेटल पर छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते ही बड़ी संख्या में कई व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों की मौजूदगी में एसआईबी ने जांच जारी रखी। 50 लाख की फर्जी खरीद जांच में पाई गई और 10 लाख का माल बिना प्रपत्रों के मिला। बिना कागज के मिले माल को सीज कर दिया गया। दस्तावेज सीज किए गए हैं और खरीद करने वालों की भी तलाश की जाएगी। राज्यकर विभाग एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने टीम के साथ आनंद मेटल पर छापेमारी की। आनंद मेटल के संचालक एल्युमीनियम के स्क्रैप का काम करते हैं। डेटा एनालिसिस के आधार पर एसआईबी की कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी शिव कुमार सिंह के मुताबिक फर्म संचालक की ओर से 10 लाख के माल ...