आनंद मार्ग विद्यालय में गर्ल्स लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप आज से शुरू
घाटशिला, मई 15 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में आनंद मार्ग सेवादल (महिला) के तत्वावधान में 15 से 17 मई 2026 तक गर्ल्स लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियां, नेतृत्व प्रशिक्षण, सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह शिविर बालिकाओं को भविष्य का सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में अनेक अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- चाकुलिया: आनंद मार्ग स्कूल में तीन दिवसीय गर्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.