रांची, मार्च 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड स्थित आनंद मार्ग जागृति भवन में गुरुवार को दधीचि दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन और सामूहिक ध्यान से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया। तात्विक रतन दादा ने बताया कि यह दिन उन पांच सन्यासियों- दादा अभेदानंद अवधूत, सच्चिदानंद अवधूत और तीन ब्रह्मचारी दादा भरत, प्रयास और अवध की स्मृति में मनाया जाता है, जिनकी 5 मार्च 1967 को पुरुलिया स्थित मुख्यालय में हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर साधकों ने उपवास रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में विजय, पंचू, धनेश्वर, चंदन, धनंजय, विजयवर्धन सतकज व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.