चक्रधरपुर, मई 20 -- चक्रधरपुर। आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर 24 मई तक पुंडांग रेलवे स्टेशन में 18 ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में चक्रधरपुर रेलमंडल से होकर चलने वाली राउरकेला जयनगर राउरकेलसाा एक्सप्रेस, संबलपुर गोरखपुर संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें शामिल हैं। बतातें चलें की आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए रेलवे ने श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए नियमित रुप से चल रहे मेमू पैंसेंजर के अलावा 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पुंडांग रेलवे स्टेशन में देने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- पुंदाग में आज से 27 मई तक रुकेंगी नौ जोड़ी ट्रेनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...