रांची, जुलाई 24 -- रांची। मधु मंजूषा के तत्वावधान में शुक्रवार को रातू रोड स्थित आनंद मार्ग जागृति भवन में तीन दिवसीय सेमिनार शुरू हुआ। मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्राउत दर्शन संपत्ति के अधिकतम उपयोग, न्यायसंगत वितरण और नैतिक नेतृत्व पर बल देता है। राजनीति में नैतिक मूल्यों से ही भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी समस्याओं का समाधान संभव है। इस दौरान भजन-कीर्तन, सामूहिक साधना और गुरु पूजा का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...