आनंद मार्ग के शिविर में पांच ने किया रक्तदान
जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने गर्मी में AB एवं A ग्रुप के रक्त की कमी को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक घंटे का शिविर आयोजित किया, जिसमें पांच लोगों ने रक्तदान किया। टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को 10 फलदार एवं औषधीय पौधे एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि गर्मी में ब्लड बैंक सुबह 9 से रात के 9 बजे तक रक्तदाताओं के लिए खुला रहता है। उनका कहना है कि मनुष्य इस पृथ्वी पर बहुत कम समय के लिए आया है, इस बहुमूल्य समय को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक कार्य में लगाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.