देवघर, मार्च 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवघर की ओर से गुरुवार को दधीचि दिवस मनाया गया। मौके पर उन पांच दधीचियों की याद में ईश्वरप्राणीधान एवं बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही पाप शक्ति के विरुद्ध अनवरत संग्राम का संकल्प लिया गया। जनसंपर्क सचिव विकाश कुमार ने कहा कि आज ही के दिन पूरे विश्व में आनंदमार्गी दिन भर उपवास रखकर शाम को अपना सामूहिक उपवास तोड़ते हैं। वहीं आचार्य भावानंद अवधूत ने बताया कि 5 मार्च 1967 को कम्युनिस्ट के गुंडों ने आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यालय आनंद नगर पर हमला किया था। उन पापियों का कुत्सित इरादा था कि आनन्दमार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति की हत्या कर आनन्दमार्ग को खत्म कर दिया जाए। इन अमानवीय, धर्म विरोधी ,सन्त्रासी ,बदमाशों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.