आनंद मार्ग के त्रिदिवसीय सेमिनार में योग-ध्यान और आध्यात्मिक साधना पर जोर
रामगढ़, जुलाई 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के रांची और गया संभाग की ओर से आयोजित द्वितीय चरण के प्रथम संभागीय त्रिदिवसीय सेमिनार, ध्यान-योग साधना शिविर के दूसरे दिन शनिवार को साधना, योग प्रशिक्षण और आध्यात्मिक चिंतन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक, नैतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे गुरु साकाश, पंचजन्य, प्रभात फेरी और ध्वज वंदना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित प्रथम सत्र में रांची संभाग के संभागीय सचिव आचार्य मुक्तिश्वरानंद अवधूत ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.