आनंद मार्ग आश्रम डकैती व दोहरा हत्याकांड में आरोपी को जमानत नहीं
रांची, सितम्बर 29 -- रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के चर्चित आनंद मार्ग आश्रम में डकैती और दोहरे हत्याकांड मामले में अपर न्यायायुक्त-17 की अदालत ने जेल में बंद आरोपी मो. प्रिंस की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। चान्हो थाना कांड संख्या 40/2025 के तहत आनंद मार्ग आश्रम में डकैती के दौरान लूटपाट और विरोध करने पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दो लोगों (जिनमें मृतिका का पति भी शामिल है) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान 22,000 रुपये नकद और एक चांदी की चेन लूटी गई थी। मृत व्यक्ति ने मरने से पहले आरोपी मो. प्रिंस का नाम मुख्य हमलावर के रूप में लिया था। आरोप है कि इसी ने दोनों मृतकों पर गोली चलाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.