आनंद महतो की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद। सिंदरी के पूर्व विधायक और माले नेता आनंद महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनके पुत्र एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो भी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ निरसा विधायक अरूप चटर्जी समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता और समर्थकों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल परिसर में दिनभर समर्थकों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनका उपचार जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- सांसद ढुलू महतो ने निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.