चम्पावत, नवम्बर 23 -- लोहाघाट। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रांतीय महामंत्री आनन्द पुजारी के लोहाघाट आगमन पर रामलीला कमेटी ने उनका स्वागत किया। रविवार को प्रांतीय महामंत्री पुजारी के लोहाघाट आने पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि पुजारी के प्रांतीय महामंत्री पद पर निर्वाचित होने से लोहाघाट क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का बेहतर समाधान होगा। इस दौरान पुजारी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर कमेटी के कैलाश बगोली, दीपक सुतेड़ी, विनोद गोरखा, नरेश जोशी, संजय फर्त्याल, राजू गडकोटी और लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.