आनंद कुमार ने दिया शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने का संदेश
पटना, सितम्बर 27 -- मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन में वर्ल्ड स्कूल समिट 2026 में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आनंद कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना आज की प्रमुख जरूरतों में से एक है। समिट में करीब 40 देशों के शिक्षाविद, शिक्षा विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए। कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई केवल इसलिए नहीं रुकनी चाहिए कि उसके पास पैसे या पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। शिक्षा को किताबों और परीक्षाओं तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक जीवन से जोड़ने की जरूरत है। आनंद कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को केवल उत्तर याद कराना नहीं, बल्कि उन्हें सवाल पूछने, तर्क करने और स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.