मथुरा, मार्च 3 -- श्रौतमुनि निवास में आयोजित 86वें होली महोत्सव के अंतर्गत सांयकाल परिक्रमा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संतो एवं श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई । गुरु गंगेश्वर आश्रम मिशन के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर ने कहा कि विगत 86 वर्षों से आश्रम में होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। होली ब्रज के आनंद और प्रेम का अनूठा त्योहार है। स्वामी वेदानंद ने कहा कि वास्तव में कृष्ण द्वारा रचित सभी लीलाएं धार्मिक अर्थों में भी अति अर्थपूर्ण हैं। स्वामी अद्वैतमुनि ने कहा कि होली महोत्सव में आश्रम परिक्रमा प्राचीन संत परम्परा का ही हिस्सा है। परिक्रमा करने से हमें पुण्य फल की प्राप्ति होती है। सर्वप्रथम भगवान शिव और पार्वती की परिक्रमा भगवान श्रीगणेश ने की थी। इस अवसर पर स्वामी प्रकाशमुनि, डॉ अनिलानंद ,स्वामी परमानन्द सरस्वती,स्वामी निर्मलदास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.