दरभंगा, मार्च 2 -- मनीगाछी। धमाका क्रिकेट क्लब कप सकरी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आनंद इलेवन की टीम ने 91 रनों से जीत हासिल कर शील्ड अपने नाम कर लिया। आलोक 11 और आनंद 11 के बीच हुए खेल में टॉस जीतकर आनंद इलेवन की टीम 20 ओवरों में 258 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी आलोक इलेवन की टीम 17 ओवरों में 168 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह आनंद इलेवन की टीम 91 रनों से जीत हासिल करने में सफल हो गई। टूर्नामेंट के अध्यक्ष चंदन झा सचिन, अलंग शिवम महासचिव, अनुज संजय ठाकुर एवं मैच के मुख्य अतिथि राहुल मिश्रा एवं प्रदीप ठाकुर तथा राघोपुर उत्तरी मुखिया पूनम देवी ने संयुक्त रूप से विजयी टीम को शील्ड प्रदान किया। इस दौरान नरपति नगर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र पासवान, भालपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष भोगेंद्र मंडल और खुशबू कुम...