बरेली, अप्रैल 6 -- आनंद आश्रम में श्रीरामचरित मानस कथा का श्रवण परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से पधारे पंडित जय शंकर त्रिपाठी ने कराया। उन्होंने कहा कि जिभ्या ऐसी इंद्री है जो कि रक्त भी पी लेती है और बोलती भी है। कहा, स्वाद और विवाद में नहीं फंसना चाहिए। वहीं शाम को मासिक संकीर्तन हुआ। इसमें दीपेश खंडेलवाल, नितिन खंडेलवाल, पदम अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। संकीर्तन का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ। भजनों को सुनकर भक्त झूमने को मजबूर हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, शशिकांत मोदी, नरसिंह मोदी, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, मनीष, मुनमुन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.