बरेली, मई 2 -- आनंद आश्रम के सत्संग भवन में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत रहस्य कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन प्रेम रसिक श्वेताभ महाराज ने बताया कि उन्होंने भक्ति, कर्म और मन की शुद्धता पर बल देते हुए कहा कि मनुष्य को भगवान को दोष नहीं देना चाहिए। भजन-संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा। वहीं, आचार्य धर्मेंद्र महाराज द्वारा भागवत कथा सार पर प्रवचन 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः आयोजित होगा। कथा का प्रतिदिन सायं 6 से 8:30 बजे किया जाएगा। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का किया वर्णनश्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन राजा बलि, राजा अम्बरीष, चन्द्र वंश और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने त्याग, समर्पण और अटूट भक्ति का महत्व बताया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूम उठे और मंदिर परिसर भक्...