बरेली, अगस्त 1 -- बरेली। आनंद आश्रम, रामपुर बाग में आध्यात्म की गूंज परिवार की ओर से श्रावण मास के अवसर पर शुक्रवार को झूलन महोत्सव मनाया गया। शाम के सत्र में भजन संध्या का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों में कंचन अग्रवाल गोटे वाली, नमिता अग्रवाल, रचना दलेला, मानसी भदौरिया आदि ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि सुबह के सत्र में साध्वी शिवांगी की कथा के समापन पर समिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल राजू, शशिकांत मोदी, रूबी सक्सेना, शीला अग्रवाल, कंचन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...