कन्नौज, मार्च 15 -- कन्नौज। जिले के मानीमऊ ऋषिनगर स्थित आनंदेश्वर धाम में 22 से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पंडोकर सरकार और गुजरात के प्रसिद्ध काले कम्बल वाले बाबा के कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को एक विशाल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की तैयारियां रविवार देर रात तक जारी रहीं। धाम के मुख्य महंत पंडित कौशल जी महाराज और सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के निदेशक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य महाआयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भी संतों के सानिध्य में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें। यात्रा का शुभारंभ आनंदेश्वर धाम से होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी, कानपुर पनकी मंदिर के मुख्य महंत कृष्ण दास जी महाराज और बालयोगी अर...