बाराबंकी, मई 7 -- जैदपुर। कस्बा जैदपुर के थाने चौराहे के सामने पावर हाउस स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम मंदिर परिसर से गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसका आयोजन सेवादार अर्जुन कश्यप ने किया। शोभायात्रा निकालने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गई। कस्बे से बीबीपुर मंदिर तक निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए भक्त निकले। शोभायात्रा में घोड़ों के काफिला के साथ रंगबिरंगी झालरे लिए हुए भक्त फूलों की वर्षा कर रहे थे। इस मौके पर पंडित सीताराम शास्त्री, अर्जुन कश्यप, संतोष पाठक, नयन शर्मा, राम बिलास वर्मा, विजय यादव, भीम कश्यप, विक्की पाठक समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...