कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज। मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में 16 मार्च को प्रस्तावित ध्वज पूजन एवं विशाल आनंद जनजागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संतों व आयोजकों के साथ रूपरेखा पर चर्चा की। आश्रम के पीठाधीश्वर महाराज कौशल जी महाराज ने बताया कि 22 से 28 अप्रैल तक सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी जनजागरूकता के लिए 16 मार्च को यात्रा निकाली जाएगी, जो मानीमऊ से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरेगी। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा हुई। मंत्री ने प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में उत्साह का माहौल है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.