कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज ने मंगलवार को परमट में आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अपेक्षित गति से काम तो नहीं हो रहा है लेकिन संतुष्ट हुआ जा सकता है। शेष कामों में गति लाने के लिए एक विशेष प्लान बनाने की जरूरत है। जब तक रूपरेखा नहीं बनेगी, तब तक समय से काम पूरा हो पाना मुश्किल है। उन्होंने मंदिर में अच्छी व्यवस्था बनाने, भक्तों को सुचारू रूप से दर्शन और मंदिर विकास कार्य के लिए शासन-प्रशासन से सामंजस्य बनाने को भी कहा। महाराज ने बताया कि परिसर में भव्य त्रिशूल लगेगा लेकिन इसके लिए अभी स्थान का अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में धार्मिक सरकार बने तभी सनातन धर्म की रक्षा हो सकती है। इसके लिए सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.