खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर सोमवार को कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 14012 आनंदविहार-राधिकापुर एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से चली। वही 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब सवा तीन घंटे देरी से चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15672 रोहतक-कामख्या अमृत भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15636 अप गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। इधर 22913 डाउन मुंबई-सहरसा हमसफर एक्सप्रेस पौने घंटे देरी से चली। जबकि 15904 डाउन चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...