खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब साढ़े सात घंटे देरी से चली। जबकि 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 15656 डाउन एसएमवीडी कटरा-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर 63349 सहरसा-समस्तीपुर मेमू एक घंटे लेट पहंुची। वहीं 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से पहंुची। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे विलंब से पहंुची। अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.