खगडि़या, सितम्बर 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15726 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब पौने सात घंटे देरी से पहंुची। वही 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चली। जबकि 15945 मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से चली। इधर 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15656 डाउन कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे देरी से चली। वहीं 15632 अप गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे देरी से चली। साथ ही अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...