आनंदमार्ग ने 20 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया
जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 20 मोतियाबिंद मरीजों की दोनों आंखों की फेको सर्जरी कर नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया गया। यह सेवा भगवान कृष्ण के कर्मयोग के भाव से बिना किसी फल की इच्छा के की गई। एक माह के भीतर मरीजों का ऑपरेशन कर उन्हें दवा और चश्मा देकर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा आयुष्मान योजना और नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इंपेयरमेंट के तहत वर्षों से दृष्टि सेवा अभियान चलाया जा रहा है। 2 अप्रैल को आनंद मार्ग जागृति, गदरा में सुबह 10 से 1 बजे तक नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.