आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर पुंदाग स्टेशन पर ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की अवधि बढ़ी
बोकारो, मई 28 -- बोकारो वरीय संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे ने आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को देखते हुए पुंदाग रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की अवधि 4 जून तक बढ़ा दी है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डनरीच कोलकाता स्थित प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन का आयोजन आनंद नगर में होना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि पुंदाग स्टेशन पर चयनित ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव जारी रहेगा। रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को जारी रखा है उनमें धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-धनबाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.