आनंदमार्ग का रक्तदान शिविर आज शाम 5 से रात 9 बजे तक
जमशेदपुर, जून 11 -- आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जमशेदपुर ब्लड सेंटर धातकीडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन आज किया गया है। यह शिविर शाम पांच से रात के नौ बजे तक चलेगा। गर्मी को देखते हुए यह समय चुना गया है। इस शिविर के आयोजक आंनद मार्ग के प्रचारक सुनील आनंद ने बताया कि शिविर में जो भी व्यक्ति रक्तदान करेंगे उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और औषधीय गुण वाला अथवा फलदार पौधे उपहार के रूप में दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आनंद मार्ग रक्तदान को लेकर लगातार अभियान चला रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.