आनंदपुर में वज्रपात से पांच मवेशी की मौत
चक्रधरपुर, जून 15 -- पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत मोरंग गांव के गंझू टोला में रविवार दोपहर आंधी-तूफान और बारिश के बीच हुए वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत हो गई। घटना में गैब्रैल कंडायबुरु और सोमा कंडायबुरु के मवेशी वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाने के लिए मवेशियों को गांव के समीप एक बड़े इमली के पेड़ के नीचे खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई।घटना यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौत के बाद पशुपालकों में मायूसी छा गई। प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थे। ऐसे में इस नुकसान से उन्हें भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.